रुद्रपुर: विवाहिता ने शिक्षक पति सहित ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। थाना ट्रांजिटकैंप निवासी एक विवाहिता ने शिक्षक पति सहित ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला हेल्प लाइन की रिपोर्ट के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रेम बिहार कॉलोनी शिमला पिस्तौर निवासी खुशबु सिंह ने बताया कि उसका विवाह एक दिसंबर 2016 को रंजन कुमार सिंह निवासी ग्राम हरपूर थाना एकमा जिला सारण बिहार के साथ हुई थी। जो केंद्रीय विद्यालय पटना में फिजिक्स के शिक्षक हैं।

बताया कि पिता ने शादी में सोना-चांदी और कार भी उपहार के तौर पर दी। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही पति, सास, ननद और ससुर दहेज में लाखों रुपये की मांग करने लगे। नवंबर माह 2017 को बेटा हुआ। रिश्तेदारों ने भी समझाया। बाद में ससुराल वालों ने बेटे की दूसरी शादी करने की धमकी देकर उसे व बेटे को घर से निकाल दिया। 

संबंधित समाचार