रामपुर: ढाई करोड़ की स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को काफी दिन से थी तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और शहजादनगर पुलिस ने पकड़ा 

रामपुर, अमृत विचार। शहजादनगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स ने मिलकर दो युवकों को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक स्मैक की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये कीमत है। दोनों पर कार्रवाई कर दी है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उसी के चलते थाना शहजादनगर पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स,यूनिट बरेली के द्वारा आरोपी  गुड्डू पुत्र एजाज अहमद,भूरा पुत्र एजाज अहमद निवासी ग्राम सरनिया थाना सीवीगजी जनपद बरेली को 250-250 ग्राम स्मैक के साथ मगरमऊ पुल के पास उत्तर दिशा में बने दो मंजिला मकान की आड़ से मय माल के गिरफ्तार किया गया।

सम्बन्ध में थाना शहजादनगर में मुकदमा दर्ज किया। बरेली एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स को लगातार इस मामले में जानकारी मिल रही थी। शहजादनगर प्रभारी हरिओम चौहान ने बताया कि 500 ग्राम स्मैक की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये है पुलिस आरोपी को काफी समय से तलाश रही थी।

यह भी पढ़ें- एक नेता की हठधर्मी से स्वार-टांडा को बार-बार  झेलना पड़ रहा विधानसभा का चुनाव: भूपेंद्र

संबंधित समाचार