हल्द्वानी: सरकार की नाकामी जनता के सामने लाएगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संवाद कार्यक्रम में विधायक सुमित ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट रहने का आह्वान

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रत्येक बूथ कार्यकर्ता तक पहुंचने और उनके विचार जानने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक मंच, एक साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विधायक सुमित ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया।

रविवार को लालडांठ रोड स्थित बैंक्वेट हॉल कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने समर्पित कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण दायित्वों के निर्वहन के लिये सभी कांग्रेसजनों के सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह अपने कार्यकाल में कर्मठ, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को कमेटी में स्थान देंगें, जिससे पार्टी आम जनता की आवाज बन कर कार्य करे।

विधायक सुमित हृदयेश ने अपने संबोधन में आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और विश्वास दिलाया कि महानगर कांग्रेस जन सरोकारों के मुद्दों पर जन सहभागिता सुनिश्चित करेगी। साथ ही सरकार की नाकामी को जनता के सामने लाने का काम करेगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, हरीश मेहता, महेश शर्मा, एनबी गुणवंत, सतीश नैनवाल, हेमन्त बगड्वाल, नवीन वर्मा, एडवोकेट राम सिंह बसेड़ा, एडवोकेट मो. यूसुफ, मोहन बोरा, शोभा बिष्ट, नीमा भट्ट, बहादुर बिष्ट, दीपा बिष्ट, राधा आर्य, शकुंतला देवी, शाहीमा सिद्दीकी, सुहेल सिद्दीकी, मुकुल बलुटिया, राजेन्द्र जीना, रवि जोशी, विनोद दानी, हेमन्त शर्मा, शकील सलमानी, तौफीक अहमद, जाकिर हुसैन, लक्ष्मीकांत, महेशानंद, विनोद कुमार, आनंद कुजरवाल, संदीप भैसोड़ा, सुमित्तर भुल्लर, प्रदीप बिष्ट, बबलू बिष्ट, विजय चन्द्र, चन्दन भाकुनी, कोशलेन्द्र भट्ट, मोहन नेगी, मयंक भट्ट, राजा राणा, मनोज भट्ट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार