Ayodhya News : हरियाणा के सीएम ने बुजुर्गों को कराया अयोध्या दर्शन
अमृत विचार, अयोध्या । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपने जन्मदिन पर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत करीब 250 बुजुर्ग लोगों को अयोध्या दर्शन यात्रा कराए जाने का तोहफा दिया है। रविवार को मुख्यमंत्री हरियाणा के सलाहकार की अगुवाई में 5 मई को हरियाणा के पंचकूला से निकली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा अयोध्या पहुंची। इस यात्रा में शामिल सभी ढाई सौ लोगों की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है।
अयोध्या पहुंचे सभी यात्रियों ने सरयू नदी में स्नान के साथ रामलला, हनुमानगढ़ी सहित प्रमुख मंदिरों में दर्शन पूजन किया। राम जन्मभूमि मंदिर की आरती में शामिल होने के बाद सभी यात्री वापस पंचकूला के लिए रवाना हुए। सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा तरुण भंडारी नेे बताया कि हरियाणा के पंचकूला से मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए भेजा है।
ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामलला की मूर्ति के लिए उपयुक्त पत्थर की तलाश कर रहे मूर्तिकार : ट्रस्ट
