बरेली: मालगाड़ी से टकराकर कटी गाय, अधिकारी सीमा विवाद में उलझे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो घंटे तक पड़ा रहा गाय का शव, कुत्ते नोचने लगे, बरेली जंक्शन पर पुरानी वाशिंग लाइन के पास हुई घटना

बरेली, अमृत विचार : जंक्शन पर रविवार दोपहर करीब 12:45 बजे पुरानी वाशिंग लाइन के पास एक गाय मालगाड़ी से टकरा गई। जिसके बाद गाय का शव का करीब 2 घंटा तक रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा रहा और कुत्ते गाय को नोचते रहे, लेकिन ऑपरेटिंग और रेल पथ विभाग के अधिकारी घंटों तक अपनी जिम्मेदारी को लेकर पल्ला झाड़ते रहे।

बाद में रेल पथ विभाग ने गाय को रेलवे ट्रैक के किनारे से हटाया और इस दौरान कई ट्रेनों को कॉशन देकर गुजारा गया। जंक्शन के पूर्व की ओर वाली वाशिंग लाइन पर 12:45 बजे एक गाय मलागाड़ी की चपेट में आ गई। ट्रेन से टकराकर गाय रेलवे ट्रैक किनारे गिर गई जिसकी जानकारी मालगाड़ी के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर बरेली जंक्शन को दी।

स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह को बताया गया तो पता चला कि जिस जगह यह घटना हुई वो स्टेशन के क्षेत्र में नहीं आता। ऑपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों का कहना था कि यह रेल पथ के क्षेत्र में आता है। इसी बहस में करीब दो घंटे तक गाय वहीं पड़ी रही। बाद में रेलपथ विभाग द्वारा गाय को मौके से हटाया गया। इस दौरान सियालदह एक्सप्रेस, अवध असम, अमरनाथ एक्सप्रेस, गंगा सतलुज व एक मालगाड़ी को कॉशन देकर गुजारा गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: नीट में 8760 अभ्यर्थी रहे उपस्थित, 216 ने छोड़ी परीक्षा

संबंधित समाचार