सुलतानपुर: घर में सो रही पत्नी पर पति ने किया गड़ासे से हमला, गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। बच्चों के साथ घर में सो रही पत्नी पर पति ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में पत्नी को गम्भीर चोटें आई। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के इसरौली गांव से जुड़ा है। गांव निवासी रामगोविंद उर्फ कालीचरन कोरी एवं उसकी पत्नी मीनू कोरी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसके कारण दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं। 

आरोप है कि रविवार की रात जब मीनू अपने घर में थी तभी अचानक उसके पति ने जान से मारने की नियत से गाली गलौज करते हुए गंडासा लेकर दौड़ा लिया। मीनू जान बचाने के लिए सड़क पर भागी, लेकिन तब तक उसके पति ने उस पर गंडासे से कई वार कर दिया। हल्ला गुहार होने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने गम्भीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घायल महिला के रिश्ते में भांजे ओम प्रकाश कोरी निवासी इसरौली की तहरीर पर हमलावर युवक के खिलाफ गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल महिला के तीन बच्चे आशीष (13), अनीता (9) व नीता (7) है। जिनके साथ महिला अलग घर में रहती है। प्रभारी निरीक्षक गौरीशंकर पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूंछताछ की जा रही है। घायल महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

यह भी पढ़ें:-UP Nikay Chunav 2023 : भदरसा नगर पंचायत पर अधिकतर रहा राशिद परिवार का दबदबा

संबंधित समाचार