Auraiya Accident : कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मृतक मोबाइल सही कराने जा रहा था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Auraiya Accident औरैया में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

Auraiya Accident औरैया के सहायल थानाक्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक अपना मोबाइल सही कराने के लिए जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

औरैया, अमृत विचार। Auraiya Accident सहायल थाना क्षेत्र नौगवां सेंट्रल बैंक के निकट बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस व अन्य लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दिनमामऊ गांव निवासी मनीष 28 वर्ष पुत्र अशोक कुमार बाइक लेकर कस्बा में अपना मोबाइल सही कराने जा रहा था। जैसे ही वह नौगवां सेंट्रल बैंक के निकट पहुंचा। तभी कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। राहगीरों ने पुलिस ने मदद से घायल को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

संबंधित समाचार