Nikay Chunav: Kanpur Dehat में शिवपाल यादव ने विपक्षियों सरकार को घेरा, बोले- भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर
कानपुर देहात में शिवपाल यादव ने विपक्षियों सरकार को घेरा।
कानपुर देहात में शिवपाल यादव ने विपक्षियों सरकार को घेरा। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।
कानपुर देहात, अमृत विचार। राजपुर में सपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा करने आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा निकम्मी, बेईमान व भ्रष्ट सरकार है। तहसील, थाना समेत सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा सरकार ने किसान, व्यापारी, बेरोजगार किसी का साथ नहीं दिया है।
सोमवार को राजपुर से सपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनवार खां मुन्ना के समर्थन में थाना मोड़ स्थित मैदान में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने लोगों से प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। जबकि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। सबका साथ-सबका विकास का नारा देने वाली सरकार ने किसी का न साथ दिया और न ही किसी का विकास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र खत्म करना चाहती है।
उन्होंने सिकंदरा विधानसभा से जुड़े सिकंदरा, राजपुर व डेरापुर से तीनों सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष एकजुट हो रहा है। समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 50 सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है।
सभा में जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बब्लू, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, सपा महासचिव पवन कटियार, मनोज यादव, सिकंदरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष इरशाद कुरैशी, पूर्व जिलाध्यक्ष समरथ पाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सगीर अहमद, काशिफ खां, जावेद पठान, सादाब इदरीसी, तस्लीम आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सगीर अहमद व संचालन मनोज यादव ने किया।
