बहराइच: पिता की मौजूदगी के बाद भी पुलिस ने दिखा दिया लावारिस, भटक रहे परिवार के लोग, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में हुजूरपुर कैसरगंज मार्ग पर चार मई को सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। उस हादसे में ऑटो मालिक और उसका पुत्र भी घायल हुआ था। लेकिन पुलिस ने ऑटो वाले के पुत्र को लावारिस दिखा दिया। जिससे न उसे इलाज मिल रहा है और न ही तहसील प्रशासन की ओर से कोई मदद मिल रही है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के हुजूरपुर कैसरगंज मार्ग पर मदनी हॉस्पिटल के निकट चार मई की रात को एक बजे सड़क हादसा हो गया था। रूकनापुर से तिलक समारोह से वापस आ रहे आटो को तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 10 लोग घायल हो गए थे। घायलों में कैसरगंज के गाजीपुर गांव निवासी नंदलाल कश्यप पुत्र केशव राम तथा उसके 9 वर्षीय पुत्र सत्या भी शामिल रहे। 

पिता पुत्र हादसे में घायल हो गए थे इसके बाद भी आटो मालिक के पुत्र को पुलिस ने लावारिस दिखा दिया। इससे दोनों का इलाज जिला अस्पताल में नहीं हो सका। दोनों प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। जिस पर काफी खर्च आ रहा है।

सोमवार को नंदलाल कश्यप ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लावारिस को बारिश में दर्ज करने और त्वरित सहायता दिलाए जाने की मांग की। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। अगर कहीं त्रुटि हुई है तो इसकी जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-जनता को पूरी सुविधा के बाद ही लिया जायेगा हाउस टैक्स : शरद बाबा

संबंधित समाचार