हल्द्वानी: निगम में वार्डों के लिए आईं बायोमेट्रिक मशीनें 

वार्ड 1 और 2 में आज लगेगी मशीन, कर्मचारियों का डाटा हो रहा फीड 

हल्द्वानी: निगम में वार्डों के लिए आईं बायोमेट्रिक मशीनें 

हल्द्वानी, अमृत विचार। नगर निगम सभी वार्डों में कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक मशीनें लगा रहा है। करीब 15 लाख के बजट से सभी वार्डों के लिए मशीनें आ गई हैं। वार्ड 1 और 2 में मंगलवार को मशीन लग जाएगी। मशीन में सभी कर्मचारियों का डाटा फीड किया जा रहा है। उनके फींगर प्रिंट लिए जा रहे हैं।

बायोमेट्रिक मशीन न लगने के कारण कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो रही थी। कौन कर्मचारी काम पर है और कौन नहीं इसकी जानकारी पुख्ता नहीं हो पा रही थी। अब हर पार्षद कार्यालय में एक बायोमेट्रिक मशीन लगाई जा रही है। वार्ड से संबंधित कर्मचारियों की उपस्थिति यहीं से दर्ज होगी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि सभी वार्डों के लिए बायोमेट्रिक मशीनें आ गई हैं। पार्षद कार्यालयों में ये मशीनें लगाई जा रही हैं। कर्मचारियों की उपस्थिति अब इन्हीं में दर्ज होगी।