रुद्रपुर: चिकित्सक से समय दिलाने के नाम पर लगाया हजारों रुपये का चूना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। चिकित्सक से ऑनलाइन समय दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही कॉलर द्वारा दिए गए लिंक पर क्लिक किया। वैसे ही खाते से ही हजारों रुपये की नगदी गायब हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार प्रीत बिहार कॉलोनी निवासी तौकिर अहमद ने बताया कि सितंबर माह 2022 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया और उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा। जिस पर उसने एक चिकित्सक से मिलने का समय मांगते हुए जैसे ही शुल्क के रूप में पांच रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया।

वैसे ही उसके खाते से 95 हजार रुपये की निकासी हो गई। मोबाइल में भुगतान का मैसेज आते ही उसने बैक जाकर पड़ताल की तो ठगी होने की भनक लगी। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

संबंधित समाचार