हल्द्वानी: 21 वीं सदी में भी नहीं मिल पा रही क्यूआर कोड की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

क्यूआर कोड आने से किसी भी एप्लीकेशन से स्कैन कर करें भुगतान 

हल्द्वानी, अमृत विचार। करीब तीन वर्ष पहले सरकार ने उत्तराखंड वासियों के लिए बिजली बिल के भुगतान के लिए क्यूआर कोड मुहैया कराने की बात कही थी। लेकिन अभी तक उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड मुहैया नहीं कराया गया है। 

शहर में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 55 हजार के करीब पहुंच चुकी है। जिन्हें बिजली बिल के भुगतान के लिए ऑफलाइन और आनलाइन का सहारा लेना पड़ता है। उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए पिछली सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड उपलब्ध कराने की बात कही थी। लेकिन ऊर्जा निगम अभी तक बिजली उपभोक्ताओं को क्यूआर कोड सुलभ नहीं करा पाया है।

क्यूआर कोड होने से उपभोक्ता किसी भी एप्लीकेशन से क्यूआर कोड को स्कैन करके बिना कोई विवरण डाले बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। इधर ईई डीडी पांगती ने बताया कि वर्तमान में उपभोक्ता यूपीसीएल की ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं। कहा कि क्यूआर कोड लाने पर विचार चल रहा है। जल्द ही उच्च अधिकारियों की सहमति मिलने पर इसे लागू किया जाएगा। 

 

संबंधित समाचार