प्रयागराज: भाजपा नेताओं के खिलाफ पांच लाख रुपए की रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज, जानें मामला
प्रयागराज/अमृत विचार। ट्रेवल्स एजेंसी संचालक की शिकायत पर कोर्ट के आदेशानुसार सोमवार को सिविल लाइंस थाने में भाजपा के तथाकथित 5 नेताओं के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि मो. शरीफ ने तथाकथित भाजपा नेता मोनू सोनकर, सोनू सोनकर, बंटी सोनकर, राकी सोनकर, सुनील सोनकर सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ 5 लाख की रंगदारी वसूलने का मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के पास कई बार शिकायत करने के बाबजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद मो. शरीफ ने सीजीएम कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद सीजीएम कोर्ट ने IPC की 323,504,506,386,147 की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
वहीं अभी कुछ दिन पहले मो. शरीफ के ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। जो आईसीसीसी के कैमरे में पूरी घटना कैद होने के बावजूद सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। मो. शरीफ ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है जिस पर एसीपी करेली को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें:-कौशांबी में शादी के 15 साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर महिला को जहर खिलाया, मौत
