Kanpur में शिवपाल यादव ने तीन जगह जनसभा की, तंज कसते हुए कहा- भाजपा ने प्रदेश में सिर्फ झूठ बोलने का किया काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने की तीन जगह जनसभा।

UP Nikay Chunav 2023 कानपुर में सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने की तीन जगह जनसभा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया।

कानपुर, अमृत विचार। UP Nikay Chunav 2023 नगर निकाय चुनाव में इस बार इतिहास बनेगा और समाजवादी पार्टी की जीत होगी। क्योंकि भाजपा ने प्रदेश में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। जिससे जनता परेशान हो चुकी है। यह कहना है शिवपाल यादव का। 

कानपुर साउथ क्षेत्र के रविदासपुरम कालोनी में सोमवार को सपा के महासचिव शिवपाल यादव ने जनसभा की। जिसमें कहा कि समाजवादी पार्टी के किए गए काम को भाजपा सरकार बरकार नहीं रख पाई। सपा ने प्रदेश में एक्सप्रेसवे, सड़कें, स्टेडियम व कानपुर को मेट्रो दी। जबकि भाजपा ने प्रदेश में सिर्फ झूठ बोलने का काम किया है। भाजपाईयों को धर्म व जाति से ऊपर उठने और देश को मत तोड़ने की नसीहत दी।

बोलें कि भाजपाई कानून को नहीं मानते और न ही संविधान में विश्वास रखते हैं। इनके मंत्री भी नकारा हैं, जो काम नहीं करते। विभागों में विकास के लिए आया फंड वापस चला जाता है। प्रदेश में अधिकांश कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जब सवाल किया तो वह उन्हें घेरने में लग गए। घूस लेते हुए दरोगा व कानपुर देहात कांड में लेखपाल को नहीं हटा पाए। भाजपा का अब पूरे देश में सफाया होने जा रहा है।

कर्नाटक में भाजपा हारने जा रही है और प्रदेश में सपा हराएगी। इसके बाद शिवपाल यादव अन्ना चौराहा और विद्या निकेतन स्कूल के पीछे कार्यक्रम में पहुंचे और जनता से सपा प्रत्याशी वंदना बाजपेई के समर्थन में वोट कर उनको भारी बहुत से विजयी बनाने की अपील की।

 

संबंधित समाचार