आज का राशिफल। 09 मई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज चापलूस लोग आपको धोखा दे सकते हैं। इसलिए लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दिन की शुरुआत काफी नकारात्मक रहेगी। आपके भीतर आंतरिक ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा।

वृष

आज भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। अति आत्मविश्वास के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं। दूसरों की आलोचना में अपना समय बर्बाद न करें। मन में कुंठा की भावना न पनपने दें। नौकरी पेशा लोगों को सावधानी से काम करना चाहिए।

मिथुन

आज सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में आपको बड़े प्रोजेक्ट्स मिलने के योग बन रहे हैं। दूसरों की सलाह के बजाय अपने विचारों को प्राथमिकता दें।

कर्क

आज नई संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नव विवाहित काफी रोमांटिक पल बिताएंगे। आपको मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा। व्यापार में आप फोकस बनाए रखें। बुजुर्ग परिजनों की सेहत का ध्यान रखें।

सिंह

आज सामाजिक कार्यों में आपके योगदान की लोग काफी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए। जॉब में काम का दबाव कम रहेगा। छोटे बच्चों के प्रति आपका स्नेह भाव बढ़ेगा। घर का वातावरण शांत रहेगा।

कन्या

आज दिन का दूसरा प्रहर आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रिय मित्रों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन में कुछ तकनीकी खराबी हो सकती है। बातचीत के दौरान शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखें।

तुला

आज उच्च अधिकारी आपकी उन्नति से उत्साहित रहेंगे। करियर को लेकर खुशखबरी मिलेगी। घर के लिए नया सामान खरीद सकते हैं। अपने से बड़ो की बातें ध्यान से सुनें। बहुत से लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे। 

वृश्चिक

आज घर में अनुशासन बनाए रखने का प्रयास करेंगे। एकांत और शांति में समय बिताना काफी पसंद करेंगे। निवेश के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। नौकरी पेशा जातक धन की लेन-देन को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे।

धनु

आज ऑफिस में काम का दबाव रहेगा। जो आपके चेहरे पर भी दिखलाई देगा। अपने जीवनमूल्यों को लेकर काफी गौरव की अनुभूति होगी। घर की सफाई के दौरान कोई जरूरी वस्तु आपको मिल सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक होगी।

मकर

आज अपने अधिकारों का गलत उपयोग करने के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। व्यापारी उधार में माल की बिक्री करने से बचें तो उत्तम होगा। ज्यादा लाभ की अपेक्षा आपको नहीं करनी चाहिए। नकारात्मक प्रकृति के लोग आपको लक्ष्य से भटका सकते हैं।

कुंभ

आज आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभुत्व तेजी से बढ़ेगा जिसमें आपको अपेक्षा से बेहतर परिणाम मिलेंगे। समाज में आपको लोकप्रियता मिलेगी। जटिल कार्यों को आसानी से पूर्ण कर लेंगे।

मीन

आज राजनीति से जुड़े लोगों के ऊपर काफी दबाव रहेगा। कारोबार को लेकर बड़े निर्णय ले सकते हैं। आप घर में लोगों के चहेते बने रहेंगे, लेकिन जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है।