मुरादाबाद: हैवानियत! कलयुगी पिता की दरिंदगी, आठ वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्ची ने मां को बताई घटना, मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज 

मुरादाबाद/बिलारी, अमृत विचार : बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना में  पिता अपनी आठ वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। जिसकी शिकायत बेटी ने मां से की। इसके बाद मां ने पति के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी से शिकायत की। जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : जमीनी विवाद में हेड कांस्टेबल के बेटे व भाई के बीच फायरिंग, दोनों घायल

मुरादाबाद के धीमरी मझोला की रहने वाली महिला ने बिलारी पुलिस क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि वह एक हफ्ते पहले बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव में अपने बच्चों से मिलने पहुंची। जहां उसकी आठ वर्षीय बेटी ने उससे बताया कि होली पर उसके पिता ने उसके कपड़े उतरवाए और छेड़छाड़ की।

बताया की इसकी शिकायत उसकी बेटी ने पड़ोस के चाचा-ताऊ से की,परंतु उसके बाद पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने बताया कि वह मुरादाबाद रह रही है और उसके बच्चे गांव में पिता के पास रहते हैं। जिसके बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की मशाल का किया स्वागत, कंपोजिट विद्यालय काशीराम नगर में हुआ आयोजन

संबंधित समाचार