Weather News Uttarakhand: मैदानों में सूरज दादा चमके तो पहाड़ों में इन्द्र देव गरजे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी है। मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बादल छाए हुए हैं। मसूरी में तड़के से हो रही बरिश भी दिन चढ़ने के साथ रुक गई। 

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय इलाकों में आज भी मौसम बदला रहेगा। विभाग ने पांच जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश की संभावना जताई है। जबकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, बुधवार से पर्वतीय इलाकों में बारिश से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तेज गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। 10 मई से मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से गर्मी परेशान कर सकती है। वहीं, मौसम साफ रहने से चारधाम यात्रा में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी।

 

 

संबंधित समाचार