काशीपुर: संतान न होने पर घर से निकालने का आरोप
काशीपुर, अमृत विचार। एक विवाहिता ने संतान न होने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। जिसमें विवाहिता के पिता ने पति व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आईटीआई थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह अक्टूबर 2014 को तिरुपति कॉलोनी रामनगर रोड निवासी अरुण के साथ किया था।
आरोप है कि शादी के बाद जब उसकी पुत्री अपनी ससुराल गई तो पति व ससुराल वालों ने उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और कई बार उसके साथ मारपीट भी की। पति व ससुराल वालों ने संतान न होने पर उनसे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे और 14 जनवरी को उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
