हल्द्वानी: तीन साल में जेजेएम की 59 योजनाओं में केवल तीन का काम हुआ पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोटाबाग की 8 और हल्द्वानी की 2 योजनाओं पर चल रहा है काम

हल्द्वानी की 25 योजनाओं में 17 में हुए हैं वर्क ऑर्डर, एक पर भी नहीं हुआ काम पूरा योजना से 133 गांवों की लगभग 80 हजार की आबादी होगी लाभान्वित

हल्द्वानी, अमृत विचार। जल जीवन मिशन के अंतर्गत हल्द्वानी और कोटाबाग में 59 योजनाओं पर काम होना है जिसमें 34 योजनाएं कोटाबाग ब्लॉक और 25 योजनाएं हल्द्वानी ब्लॉक की हैं। कोटाबाग में केवल तीन योजनाएं देवीपुरा, अमतोली और बोहराकोट में पूरी हुई हैं जबकि 8 योजनाओं पर काम चल रहा है और इनमें भी केवल 50 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है।

इस योजना को शुरू हुए तीन साल से अधिक हो चुके हैं लेकिन इसके बावजूद हल्द्वानी की 25 योजनाओं में 17 योजनाओं के वर्क ऑर्डर हुए हैं और केवल दो योजनाओं फतेहपुर और चौसला में  प्राथमिक स्तर पर काम शुरू हुआ है। हल्द्वानी ब्लॉक में 59 और कोटाबाग में 74 गांव इस योजना से लाभान्वित होंगे जहां लगभग 80 हजार की आबादी निवास करती है।

 

 

संबंधित समाचार