अयोध्या: पहले घर से चोरों ने जेवर चुराए फिर बहू को पीटा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/ अयोध्या, अमृत विचार। गोसाईगंज कोतवाली इलाके के बोधीपुर गांव में चोरों ने घर मे घुसकर लाखों के जेवर पार कर दिए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस पड़ताल में जुट गई।
    
बोधीपुर गांव निवासिनी निर्मला पत्नी जोखू प्रसाद के घर में छत के रास्ते चोर दाखिल हो गए और कमरे का ताला तोड़कर अंदर बक्से में रखा दो सोने का हार, दो सोने की झुमकी, दो माथे का टीका, पाजेब, करधन सहित कई अन्य जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। इसी बीच निर्मला की बहू जग गई, जिसके बाद चोरों ने उसका मुंह और गला दबाकर उसे मारा-पीटा और मौके पर चोरी किए गए जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने चोरों की संख्या तीन से चार होने की बात पुलिस को बताई है। 

एसएचओ अक्षय कुमार के मुताबिक मामले में  शिकायती पत्र मिला है पुलिस पड़ताल कर रही है और संदिग्ध लोगों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - माफियाओं, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को इस चुनाव में सिखाएं सबक :अजय  

संबंधित समाचार