Jalaun News : बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, ड्यूटी के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को टोकना पड़ भारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालौन में बदमाशों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या।

जालौन में देर रात बदमाशों ने ड्यूटी कर रहे सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सिपाही को संदिग्ध नजर आ रहे बाइक सवारों को टोकने पर जान गंवानी पड़ी।

जालौन, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे चौकी पर तैनात सिपाही को बदमाशों ने गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए। ये खबर जब पुलिस महकमे के अधिकारियों को लगी तो सायरन बजाती गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची।  इस घटना से जिला में एवं पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जालौन जनपद में देर रात एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां उरई कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित गोविंदम ढाबे की हाइवे पुलिस चौकी में तैनात सिपाही भेदजीत सिंह मंगलवार रात को ड्यूटी कर रहा था। तभी रात के करीब दो बजे बाइक सवार संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। सिपाही ने उस पर टॉर्च मार दी, और उसे आवाज दी।

Unnao Crime News

बाइक सवार भागने लगा तो उसने रुकने की आवाज दी।इतने में ही बाइक सवार बदमाश ने सिपाही पर गोली चला दी जिसे देखकर सिपाही ने उसका बाइक से पीछा किया मगर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भाग गए। बदमाशों की एक गोली  सिपाही को लगी। गोली लगते ही सिपाही सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा को हुई तो वह एसओजी, सर्विलांस, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।  वही जनपद में इस घटना से हड़कंप मच गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी जिससे बदमाश के बारे में पता लगाया जा सके।

वहीं जालौन की एसओजी और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। एसपी ने बताया कि चार टीमों को लगाया गया है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित समाचार