हल्द्वानी: सभ्रांत लोगों में जूतमपैजार, वीडियो बनाने वाले को धुना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बुधवार दोपहर दो सभ्रांत लोगों के बीच उन्हीं के कार्य स्थल पर जूतमपैजार हो गई। इस मारपीट का वहीं खड़े एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसकी धुनाई कर दी। उससे जबरन वीडियो डिलीट कराया गया। मामला पुलिस तक पहुंचता, इससे पहले ही तीनों में समझौता हो गया। 

 मामला नैनीताल रोड का है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर किसी बात को लेकर साथ काम करने वाले दो लोगों के बीच विवाद हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, दोनों में मारपीट शुरू हो गई।

इसी बीच साथ खड़े एक व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। यह देख मारपीट कर रहे लोग अपना झगड़ा छोड़ वीडियो बनाने वाले पर बिगड़ गए और उसे भी पीट दिया। उसे तब छोड़ा जब उसने अपने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया। बात पुलिस तक पहुंचती और , इससे पहले ही तीनों ने समझौता कर लिया। हालांकि सभ्रांत लोगों के बीच हुई यह मारपीट शहर में चर्चा का विषय बनी रही। 

संबंधित समाचार