आज का राशिफल। 11 मई, 2023

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष

आज काम करने के तरीके में बदलाव ला सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन का तनाव दूर होगा। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को आप समय देंगे। स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा।

वृष

आज कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। जूनियर्स से ज्यादा बहसबाजी न करें। विवादित मामले उभरने की आशंका है। उधार दिया हुआ धन फंस सकता है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी।

मिथुन

आज शत्रु पक्ष को कमजोर आंकने की गलती न करें। घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें। बच्चों की परेशानियों को समझें। स्वास्थ्य कमजोर रहने वाला है। पेट में जलन महसूस हो सकती है। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए जा सकते हैं।

कर्क

आज आपकी आय में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए दिन शुभ है। जॉब में आपको प्रशंसा प्राप्त होगी। साझेदारी में काम करने से लाभ मिलेगा। परिवार में विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। भाई-बंधुओं के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

सिंह

आज बेकार की बातों पर ध्यान न दें। गूढ़ विषयों का अध्ययन करने में रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी ख्याति में वृद्धि होगी। विरोधियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कन्या

आज आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा। आपकी अच्छी आदतों से लोग प्रसन्न होंगे। मित्रों से अपने प्रेम की अभिव्यक्ति कर सकते हैं। सामाजिक कार्य में आपका मन लगेगा।  छोटे-मोटे तनावों को अपने ऊपर हावी न होने दें। 

तुला

आज अपनी क्षमताओं को विकसित करने का प्रयास करें। मित्र मिलने घर आ सकते हैं। शत्रुओं से आपको सावधान रहना चाहिए। शेयर मार्केट से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में नया प्रयोग करेंगे। परोपकार में धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक

आज सरकारी कार्यों में आपको काफी अच्छा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में आपको उच्च पद सौंपा जा सकता है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। अविवाहित लोगों का विवाह तय होगा। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद उठाएंगे।

धनु

आज अति आत्मविश्वास के कारण नुकसान हो सकता है। परिजनों के साथ संवाद बनाकर रखें। मन का तनाव दूर होगा। जीवन में तरक्की के नए अवसर बनेंगे। इष्ट मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अचल संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं।

मकर

आज कारोबार में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। जॉब में उच्च पद प्राप्त होने की संभावना है। मनोनुकूल काम होने से आप प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

कुंभ

आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। निरर्थक कार्यों में समय बर्बाद होगा। आपकी सोच के अनुसार काम नहीं होंगे। विद्यार्थियों को एकाग्रता में कमी महसूस होगी। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। दवाइयों पर धन खर्च हो सकता है।

मीन

आज आय की स्थिति मजबूत रहेगी। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। पुराने मित्रों के माध्यम से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। काम के तरीके में बदलाव ला सकते हैं।  कला जगत से जुड़े लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।