बरेली:आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा खां के खिलाफ फरीदपुर थाने में एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

निकाय चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप, दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बरेली, अमृत विचार : आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में फरीदपुर थाने में बुधवार की रात एफआईआर दर्ज कराई गई है। आरोप है कि तौकीर रजा ने जनसभा में वोटरों को प्रभावित करने के लिए सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले शब्दों का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें - बरेली:अफसरों ने छोड़ीं खामियां, खामियाजा भुगतेंगे मतदाता

जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास करते हुए अनुचित और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया। जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। एसआई गौरव कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा है कि 7 मई की रात में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा थाना क्षेत्र में आए और नगर पालिका चेयरमैन पद के एक प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी जनसभा करते हुए भड़काऊ भाषण दिया था।

प्राथमिकी में कई भड़काऊ शब्दों का प्रयोग नहीं है जबकि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें तौकीर रजा यह कहते नजर आए कि अतीक और अशरफ की मौत का बदला लेना है। आजम खां पर हुए जुल्मों का बदला लेना है।

ये भी पढ़ें - बरेली: चार बार के ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल की फिर भाजपा में वापसी

संबंधित समाचार