हरदोई में सिरफिरे ने कुल्हाड़ी लेकर युवक को सड़क पर दौड़ाया, कार में की तोड़फोड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सिरफिरे ने हाथ में कुल्हाड़ी ले कर पहले तो युवक को मारने के लिए सड़क पर दौड़ाया और उसके बाद उसी कुल्हाड़ी से उसकी कार में काफी तोड़फोड़ की। पुलिस ने दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली शहर के नघेटा रोड 16/18 निवासी देशदीपक चौहान पुत्र कपूर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 6 मई की रात को वह अपनी कार नंबर यूपी-30/एएम/6337 से बाज़ार से वापस लौट कर सेंट जेवियर्स स्कूल के पास पहुंचा,उसी बीच लाइन पुरवा स्टेट बैंक के पीछे गली का रहने वाला पप्पू उर्फ गुलाब खां पुत्र महताब खां हाथ में कुल्हाड़ी ले कर वहां पहुंचा। देशदीपक के मुताबिक पप्पू उर्फ गुलाब खां ने पहले तो उसके ऊपर वार करने के लिए उसे दौड़ाया,उसने किसी तरह इधर-उधर छिप कर जान बचाई, उसके बाद उसने कुल्हाड़ी चलाते हुए कार के शीशे तोड़ दिए,साथ ही काफी तोड़फोड़ की। सिरफिरे की इस हरकत से वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने पप्पू उर्फ गुलाब खां के खिलाफ धारा 352/427/504/506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच एसआई संतोष कुमार शुक्ला को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें -फोन पर बोली बेटी- पापा...बचा लो, जान को खतरा है !

संबंधित समाचार