बरेली: न मास्क मिले न सेनेटाइजर, खाली बैठी रहीं टीमें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड का प्रकोप अभी थमा नही है बीते माह बड़ी संख्या में जिले में कोविड के नए मामले सामने आए थे। निकाय चुनाव से पूर्व ही शाषन ने बूथों पर कोविड की निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। आदेश के अनुपालन में 1190 बूथों पर टीमें तैनात की गई है लेकिन हैरत की बात ये है की टीमों को मतदाताओं को वितरित करने के लिए न तो मास्क दिए गए और न ही सेनेटाइजर। जसौली और बरेली इंटर कॉलेज समेत अधिकांश बूथों पर टीम खाली बैठी नजर आयी। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि विभाग ने बूथों पर ही समान मिलने को कहा था लेकिन नही दिया गया।

ये भी पढे़ं- बरेली: वार्ड 27 में हर घर से वोटरों के वोट हुए गायब, मतदान का प्रतिशत घटा

 

 

संबंधित समाचार