Kanpur: ऐ पिता… मेरा क्या कसूर, बेरहम बाप ने बेटी की गला दबाकर हत्या के बाद लगाई फांसी, पत्नी की भी ब्लेड से काटी नाक
कानपुर में बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
कानपुर के हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के गल्ला मंडी में बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने पत्नी की नाक काट दी। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचें।
कानपुर, अमृत विचार। कानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के गल्ला मंडी में बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने पत्नी की नाक काट दी। सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचें।
हनुमंत विहार के गल्ला मंडी में ड्राइवर पिता छोटे (35) ने बड़ी बेटी आरजू (14) की देर रात गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने वारदात को अंजाम देने से पहले पत्नी रुखसार की भी नाक काट दी। परिजनों ने बताया कि छोटे की 15 साल पहले रुखसार से शादी हुई थी। जिससे तीन बच्चे है।
बेटे आर्यन और आरिफ है। मृतक छोटे अमौली के जिला पंचायत सदस्य बृजेश पटेल की कार चलाते थे। वह जिला पंचायत सदस्य के ही निर्माणाधीन मकान में रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होने से दोनों सात महीने से एक दूसरे से दूर रह रहे थे। बीते तीन दिन पहले पति पत्नी को मछरिया मायके से लेकर घर आया था। पति का अक्सर पत्नी से दूसरी जगह अफेयर होने की बात पर झगड़ा होता था।

घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे। वहीं, फोंरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
18 घंटे के अदंर की तीन बड़ी वारदात
चकेरी थानाक्षेत्र के शिवकटरा में बुधवार रात आठ बजे बाइक सवार बदमाशों ने पांच लाख रुपये की लूट के बाद लोहा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी तरह घाटमपुर थानाक्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने निर्दलीय प्रत्याशी के पति को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें लोगों ने अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। इसी तरह गुरुवार दोपहर नौबस्ता में बेटी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पिता ने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
पत्नी की हत्या के इरादे से किया था ब्लेड से हमला
बेटी की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसने पत्नी को जान से मारने की नियत से उस पर ब्लेड से हमला किया था। जिससे उसकी नाक कट गई। पत्नी की हत्या करने में सफल नहीं होने पर उसने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना से परिजनों में मचा कोहराम
बाप-बेटी दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। इधर, पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कानपुर बना क्राइमपुर, वारदात-दर-वारदात
कानपुर एक क्राइमपुर शहर बन गया। यहां कमिश्नर की पुलिसिंग व्यवस्था लागू के बाद भी लगातर चोरी, लूट, डकैती, हत्या समेत अन्य क्राइम की वारदात होने पर तमाम सवाल उठ रहे है।
ऐ पिता… मेरा क्या कसूर
एक 14 वर्षीय बेटी की हत्या करने के दौरान बेरहम पिता का दिल भी नहीं पसीजा। बेटी का गला दबाने के दौरान वह तड़प रही होगी। लेकिन इसके बाद भी पिता ने जब तब उसका गला दबाया, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
