हेमा मालिनी ने की अल्लू अर्जुन की तारीफ, बोलीं- मैंने पुष्पा देखी और बड़ा मजा आया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी ने दक्षिण भारतीय अभिनेात अल्लू अर्जुन के अभिनय की तारीफ की है। अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा: दि राइज' दर्शकों को बेहद पसंद आयी थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अल्लू अर्जुन के अभिनय को बेहद पसंद किया गया। हेमा मालिनी अल्लू अर्जुन की तारीफ की है। 

हेमा मालिनी ने कहा, मैंने पुष्पा देखी और बड़ा मजा आया देखने में। फिल्म का वह खास डांस स्टेप कई लोग करते हैं। मुझे अल्लू की परफॉर्मेंस बहुत अच्छी लगी। इसके बाद मैंने अल्लू की दूसरी एक फिल्म देखी और अनुभव किया वह गुड लुकिंग बॉय है। 'पुष्पा' में वह बिल्कुल ही अलग नजर आ रहे थे। उसने बहुत बढ़िया किरदार निभाया, सबसे बड़ी बात यह है कि उसने इस तर​ह के लुक के लिए हामी भरी।

https://www.instagram.com/p/CqvDs5uvFUM/?hl=en

फिल्म ‘पुष्पा: दि राइज’ को सुकुमार ने निर्देशित किया था और यह 17 दिसम्बर 2021 को रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने इतना पसंद किया कि देशभर में यह फिल्म हिट हो गई. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की अहम भूमिका वाली इस फिल्म ने 373 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म की सफलता को देखते हुए ही ​इसके दूसरे भाग ‘पुष्पा: दि रूल’ को बनाने का निर्णय किया गया था। फिल्म का हाल ही टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों का प्यार मिला था।

ये भी पढ़ें :  जहन में जहर किसने डाला...ना जमीं मिली, ना फलक मिला, The Kerala Story का सबसे भयावह दृश्य कौनसा था?

 

संबंधित समाचार