Dehradun News: चीता पुलिस ने बांस का जंगल खाक होने से बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। कैंट थाने की चीता पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ से जंगल की आग पर काबू पाते हुए कई हेक्टेयर जंगल को खाक होने से बचा लिया। 

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को स्थानीय लोगों द्वारा कौलागढ़ के पास बांसगड़ी के बांस के जंगल में आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल कैंट थाने की चीता पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही थी। 

जिसको देखते हुए पुलिस जवानों द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही थी और आग की लपटें सड़क तक पहुंच गई थीं, जिससे आवागमन भी बाधित होने लगा था। 

मौके पर पहुंचे चीता पुलिसकर्मी हर्षवर्धन और हरेंद्र द्वारा पास से ही पानी का कैम्पर और अन्य संसाधनों से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

यह भी पढ़ें- Bageshwar News: जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डॉक्टर और क्लर्क को कारण बताओ नाटिस

संबंधित समाचार