बरेली: रिजल्ट आने की खुशी में विद्यार्थियों के खिले चेहरे, पास होने पर एक दूसरे का मुंह किया मीठा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 12वीं क्लास में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6% बेहतर रहा है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है। रिजल्ट आने के बाद बच्चों के चेहरे खिल उठे। 

परीक्षा में पास हुए बच्चों ने खुशी का इजहार करते हुए बताया कि स्कूल के टीचर और उनके परिजनों की वजह से वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि अगर कोई भी छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर टाइमटेबल बनाता है और उसके हिसाब से पढ़ता है तो उसको बढ़िया नंबर लाने से कोई नहीं रोक सकता और कभी भी निराश नहीं होना चाहिए। इस दौरान छात्रावास के परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी का मुंह मीठा किया।

ये भी पढे़ं- बरेली: 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार अचानक टूट कर गिरा, चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत

 

संबंधित समाचार