मुरादाबाद: खुद अनपढ़, पढ़ी-लिखी लड़की से करना चाह रहा शादी, मनचाही दुल्हन न मिलने पर युवक ने खाया जहर
मुरादाबाद,अमृत विचार। कटघर थाना इलाके के गोविंद नगर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पिता ने लड़के के अनपढ़ होने के चलते अपनी लड़की की शादी कराने से इंकार कर दिया है। इसके चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।
दरअसल, कटघर थाना इलाके के गोविंद नगर मोहल्ले में रहने वाला 21 वर्षीय अमन हलवाई का काम करता है। जिसका एक लड़की से प्रेमप्रसंग हो गया था और दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ने अपने घर भी इस बात की जानकारी दी। जब बात आगे बढ़ाने के लिए लड़की के घरवाले लड़के के घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि अमन अनपढ़ है और उसने अपनी स्कूलिंग भी नहीं की है।
इसी बात के चलते लड़की वालों ने रिश्ते से इंकार कर दिया क्योंकि उनकी बेटी पढ़ी-लिखी है। जिसके बाद अमन को अपने पसंद की दुल्हन न मिलने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मंडी समिति में मिले पशु के अवशेष तो भड़के लोग, जमकर किया हंगामा
