हरदोई: CBSE इंटर का निकला परिणाम, सिद्धांत प्रजापति ने किया टॉप

Amrit Vichar Network
Published By Ankit Yadav
On

अमृत विचार,हरदोई। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हो गया है। घोषित परिणाम में सेंट जेम्स के छात्र सिद्धांत प्रजापति ने टॉप किया है। बता दें कि सिद्धांत को 97.8% अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं रसायन विज्ञान विषय में उसने 100 में 100 अंक हासिल किये है। सिद्धांत इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद इंजीनियर बनना चाहता है और एक अधिकारी के रूप में भी देश की सेवा करने की इच्छा उसके मन में जागृत हो रही है। सिद्धांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा और दादी को बताया है।

 सिद्धांत ने बताया कि वह आमतौर पर चार से पांच घंटे की पढ़ाई करता था। लेकिन, परीक्षा के दौरान उसने 6 से 8 घंटे की पढ़ाई की। सिद्धांत का कहना है कि उसने टाइम टेबल बनाकर विषय वार सभी विषयों का अध्ययन किया। क्योंकि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने से कोई भी विषय कमजोर नहीं रहता है। वहीं सिद्धांत के घर पर उसकी सफलता पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। शहर के मोहल्ला राधा नगर में रहने वाले सिद्धांत के पिताजी बीटीसी करने के बाद सरकारी सेवा के लिए प्रयासरत हैं।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: शिक्षकों की वरिष्ठता सूची अटकी, मिल रही तारीख पर तारीख

संबंधित समाचार