Good News : गौहर खान और जैद दरबार के घर आया नन्हा मेहमान, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म
मुंबई। अभिनेत्री गौहर खान और उनके पति जैद दरबार के घर में नन्हा मेहमान आया है। यह खुशखबरी 39 वर्षीय गौहर ने स्वयं गुरुवार रात को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये साझा की।
https://www.instagram.com/p/CsGyXM3Is8o/
वर्षीय गौहर ने पोस्ट लिखा, ‘‘खूबसूरत दुनिया को अस सलाम अलैकुम , यह बताते हुई खुशी हो रही है कि 10 मई 2023 को नया मेहमा न आया है। हमारी झोली खुशियों से भर गई है।’’ माही विज, श्वेता पंडित, युविका चौधरी, समीरा रेड्डी और अनिरुद्ध शर्मा जैसी हस्तियों ने दंपति को बधाई दी है।
https://www.instagram.com/p/CryY6L7ozaA/
गौरतलब है कि गौहर और 27 वर्षीय जैद ने दिसंबर 2020 में विवाह किया था। अभिनेत्री ने पिछले साल दिसंबर में यह खबर साझा की थी कि वह उम्मीद से हैं।
ये भी पढ़ें : इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगा खेसारी लाल यादव की अवधी फिल्म 'मेरे नैना तेरे नैना'
