Khatima News: एक माह तक चलेगा 'आओ हम सब योग करें' अभियान, 100 से अधिक प्रशिक्षक लेंगे भाग
खटीमा, अमृत विचार। योग विज्ञान विभाग, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से 21 मई से 21 जून तक आओ हम सब योग करें अभियान को लेकर तैयारी तेज कर दी है। योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने खटीमा के राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ अभियान को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। साथ ही योग के प्रति अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़कर स्वस्थ निरोगी काया का संकल्प दोहराया।
शुक्रवार को डिग्री कॉलेज में आयोजित बैठक में भट्ट ने कहा कि खटीमा, सितारगंज, बनबसा, नानकमत्ता आदि शहरी व ग्रामीण स्थानों पर करीब 100 से अधिक प्रशिक्षक व 100 से अधिक योग शिविर संचालित करेंगे। जिनके माध्यम से स्वास्थ्य, जन जागरूकता एवम स्वच्छता, योग प्रशिक्षण निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
बैठक में योग शिक्षिका डॉ. मोनिका भैसोड़ा ने योग प्रशिक्षकों से इस अभियान को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया। डॉ. धीरज बिनवाल ने प्रशिक्षकों से समाज को इस अभियान से जोड़ने पर पुरजोर बल दिया।
इस अवसर पर अजय राना, प्रकाश ,मनीष जोशी, नेहा आर्य, किरण, ज्योति, ललिता, जयंती चंद, बबिता खनका, प्रियंका श्रीवास्तव, दीपा मेहरा, ऋतु पुनेठा, प्रियंका राना, सुरभि चंद, अंजली खड़ायत, योगिता मेहरा, अजय सिंह व अंजू देउपा सहित दर्जनों योग प्रशिक्षित उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- Khatima News: पूर्व सैनिक संगठन व ठेला फड़ व्यापारियों ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन
