Khatima News: पूर्व सैनिक संगठन व ठेला फड़ व्यापारियों ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विभिन्न संगठनों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निदान की मांग की। 

मुख्यमंत्री से उनके आवास व टनकपुर रोड पर स्थित अमाऊ में हुए एक निजी उद्घाटन कार्यक्रम शामिल होते समय लोग उनसे मिले। सीएम ने उनकी समस्या सुनीं। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नगर निकाय निर्वाचन में पूर्व सैनिकों को खटीमा में वार्ड सदस्य पद पर पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया जाए। 

वर्तमान में अधिक संख्या में पूर्व सैनिक नगर सीमा के अंदर निवास कर रहे हैं। वह अपने स्तर से जनता की सेवा में लगे हुए हैं। जिस वार्ड में पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल एवं सेवारत सैनिक के परिवार निवासरत हैं उस वार्ड में भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी पूर्व सैनिक, पूर्व अर्द्ध सैनिक बल को बनाया जाना जनहित व सैनिक हित में आवश्यक होगा। इसके अलावा पूर्व सैनिकों ने एक और ज्ञापन सौंपकर विगत दिनों देहरादून में धरना प्रदर्शन में पूर्व सैनिकों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। 

ज्ञापन देने वालों में कैप्टन टीएस खाती, कैप्टन नारायण सिंह, कैप्टन पदम सिंह, कैप्टन होशियार सिंह आदि शामिल रहे।

इधर, भाजपा नेता गौरव सोनकर के नेतृत्व में खोखा, ठेला, फड़ व्यापारियों ने मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि उनके लिए वेंडर जोन बनाया जाए। साथ ही कहा कि उनका आए दिन अतिक्रमण के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे तत्काल रोका जाए। इस पर मुख्यमंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

इस दौरान महावीर शाहू, मनोज शाहू, मोहम्मद शाह, हेमराज माली, संतोष, दानिश, संतोष, सुनील कुमार, कल्लू प्रजापति, रमेश प्रजापति, अकील, नफीस, रहीस अहमद, फारूक शाह, पप्पू अंसारी, मो. इमरान, फरीद, शारिक अहमद, नरेश जायसवाल, मनोज सक्सेना, नन्हे लाल सक्सेना, फईम अंसारी, हरि ओम रस्तोगी, गुडडू अहमद समेत अनेक फड़ व्यापारी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: पंचायती राज एक्ट का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों को पद से हटा रही भाजपा - कांग्रेस

संबंधित समाचार