CCTNS प्रगति डैशबोर्ड रैंकिंग में हरियाणा प्रथम स्थान पर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) में हरियाणा पुलिस को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की मार्च 2023 की मासिक रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला है। गौरतलब है कि हरियाणा पुलिस ने फरवरी में भी रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

विभिन्न मापदंडों में पूर्ण अंक प्राप्त करते हुए प्रदेश पुलिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वर्तमान में जारी की गई रैंकिंग में हरियाणा 99.98 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, उत्तर प्रदेश 99.43 प्रतिशत के साथ दूसरे, दिल्ली 97.87, पंजाब 95.03 और महाराष्ट्र 94.48 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहा।

ये भी पढ़ें : जालंधर लोकसभा उपचुनाव: मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था 

संबंधित समाचार