हल्द्वानी: नंदी की हत्या की रात घटना स्थल के पास मना रहे थे बर्थडे पार्टी और पूरी रात देख रहे थे पोर्न मूवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सर्वेश तिवारी, हल्द्वानी, अमृत विचार। नंदी हत्याकांड की कहानी 9 दिन बाद भी अनसुलझी है और इसे सुलझाने में जुटी पुलिस ने कुछ ऐसे मामले उजागर किए, जिसे सुनकर कुछ परिवारों के होश फाख्त हो गए। साथ ही बच्चों की परवरिश के प्रति उनकी गंभीरता पर भी सवाल खड़े हो गए। इन माता-पिता को पता ही नहीं था कि उन्होंने जिस लाड़ले के हाथ में महंगा मोबाइल थमा रखा है, वह पढ़ने के बजाय उस मोबाइल पर पूरी-पूरी रात पोर्न मूवी देखता है। 
 

हैड़ागज्जर गोरापड़ाव निवासी नंदी देवी की हत्या 4 मई की रात और 5 मई की भोर के बीच हुई। 4 मई की रात कुछ नाबालिग लड़के नंदी के घर के पास बर्थडे पार्टी मना रहे थे और इस दौरान उनका आपस में झगड़ा भी हुआ। पुलिस को शक हुआ कि ये लड़के भी हत्या में शामिल हो सकते हैं।

लड़कों से पूछताछ हुई और जांच के लिए उनके मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए। पड़ताल हुई तो साफ हो गया कि लड़के हत्या में तो शामिल नहीं हैं, लेकिन बिगड़े हुए हैं और पूरी-पूरी रात अपने मोबाइल पर पोर्न फिल्म देखते रहे हैं। उनके पास से आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। जब यह सब पुलिस ने उनके परिजनों को बताया तो वह भी सकते में आ गए। उन्हें पता ही नहीं था कि पढ़ाई के लिए जो फोन उन्होंने लाडले के हाथ में थमाया है, उसी फोन पर वह पोर्न देख रहे हैं।  


बच्चों के पास कंडोम और सैक्सवर्धक गोलियां
हल्द्वानी : बच्चों के मोबाइल ने जब पुलिस के सामने उनकी करतूत खोली तो पुलिस की जांच और आगे बढ़ी। पड़ताल में सामने आया कि कुछ लड़कों के पास सैक्सवर्धक दवाएं थीं और कुछ के पास कंडोम। ऐसे में शहर के मेडिकल स्टोर भी सवालों के घेरे में हैं। मेडिकल स्टोर संचालक बिना डाक्टर के पर्चे के सिर दर्द की गोली तक बेच नहीं सकते। फिर ये सैक्सवर्धक दवाएं नाबालिगों तक कैसे पहुंच रही हैं।


जुबानी प्रतिबंध, हर मोबाइल पर पोर्न ऑन
हल्द्वानी : भारत में पोर्न फिल्म पर प्रतिबंध है, लेकिन यह सिर्फ जुबानी लगता है। जबकि पोर्न हर चाहने वाले के मोबाइल पर ऑन है। बस सर्च इंजन गूगल पर सर्च करने की जरूरत है। सिर्फ गूगल ही नहीं, बल्कि अब तो यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक भी अश्लीलता से भरे हुए हैं। कम समय में ज्यादा कमाई के लालच में कई लड़कियां फेसबुक पर लाइव आकर अश्लीलता परोस रही हैं।

पाने जैसे औजार से सिर पर किया था वार
हल्द्वानी : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ है कि नंदी के सिर पर मिला जख्म किसी भारी वस्तु के वार का है। जख्म का निशान वाहनों के टायर खोलने वाले पाना का हो सकता है। नंदी के घर के पास भी तमाम डंपर खड़े होते हैं और हो सकता है कि उसकी हत्या किसी डंपर के चालक या हेल्पर ने की हो। हालांकि सीसीटीवी की धुंधली तस्वीर और नंदी का लापता मोबाइल पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। 

संबंधित समाचार