Bareilly: 'अगर घर नहीं छोड़ा तो झूठे केस में फंसा दूंगी', पीड़ित जेठ पहुंचा SSP के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। छोटे भाई की पत्नी एक युवक को दहेज के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। वह कहती है कि अगर घर नहीं छोड़ा तो जान से मार दिए जाओगे। पीड़ित ने आज एसएसपी से इस मामले में शिकायत की है। थाना भमोरा के सेंधा निवासी विद्याराम ने बताया कि उसके छोटे भाई आनन्द का विवाह लगभग दो साल पहले आरती पुत्री पूरनलाल निवासी ग्राम रामपुर कॉकर थाना भमोरा से हुआ था। 

आरती  उसे व उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। आरती व उसके पिता ने 9 मई  को थाना भमोरा में उसके खिलाफ दहेज मांगने की शिकायत की थी। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उसके घर के अन्दर जबरदस्ती घुस आते हैं और खुलेआम जान से मारने की धमकी देने लगे। कहा की ये घर व गांव छोड़ कर चला जा। अन्यथा अंजाम बहुत बुरा होगा। इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कई प्रत्याशियों ने नही कराया आय व्यय का लेखा, निरीक्षण नहीं कराने पर होगी कार्यवाही

संबंधित समाचार