सीबीएसई देहरादून रीजन के आठ जिलों में पहले पायदान पर रहा रामपुर
पूरे रीजन में मिला दूसरा स्थान, 81.62 प्रतिशत रहा 12वीं का रिजल्ट, 88.76 प्रतिशत छात्राएं और 76.5 प्रतिशत छात्र पास
रामपुर, अमृत विचार। शिक्षा के क्षेत्र में रामपुर को पंख लग रहे हैं, यूपी बोर्ड के परिणाम के बाद सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में भी रामपुर का जलवा रहा है। 12वीं का रिजल्ट 81.62 प्रतिशत है, जोकि देहरादून रीजन के आठ जिलों में रामपुर पहले पायदान पर रहा है। जबकि पूरे रीजन में दूसरा स्थान मिला है। रामपुर को देहरादून रीजन के जिलों पर पहला स्थान मिलने पर शिक्षक और छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े।
- 3102 पंजीकृत छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 2473 बच्चे हुए उत्तीर्ण
- परीक्षाफल घोषित होते ही खुशी से उछल उठे छात्र-छात्राएं
सीबीएसई में 12वीं का रिजल्ट शानदार रहा है। देहरादून रीजन के आठ जिलों में रामपुर नंबर वन है। रीजन में पहले स्थान पर देहरादून जबकि दूसरे स्थान पर रामपुर है। आठ जिलों में नंबर वन आने पर शिक्षक वर्ग के अलावा छात्र-छात्राएं काफी प्रसन्न हैं, छात्र-छात्राओं ने जैसे ही सुना कि रामपुर देहरादून रीजन के आठ जिलों में नंबर वन और रीजन में दूसरे स्थान पर हैं वे खुशी से उछल पड़े। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर नीरज तिवारी कहते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में रामपुर ने काफी तरक्की की है। पेरेंट्स भी काफी जागरूक हुए हैं जिसके चलते बच्चों में पढ़ाई का जज्बा जगा है। जिसके चलते रामपुर का रिजल्ट निरंतर सुधार की ओर बढ़ रहा है। देहरादून रीजन के आठ जिलों में रामपुर नंबर वन रहा है जबकि, रीजन में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
सीबीएसई 12वीं का परिणाम एक नजर में
पंजीकृत छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण प्रतिशत छात्र छात्राएं
3102 2473 81.62 76.5% 88.76%
देहरादून रीजन के आठ जिलों में रामपुर नंबर वन
जनपद- प्रतिशत
रामपुर- 81.62%
बदायूं- 76.07%
बिजनौर- 80.48%
अमरोहा- 79.41%
मुरादाबाद- 80.39%
मुजफ्फरनगर- 80.53%
सहारनपुर- 80.83%
संभल- 78.54%
देहरादून रीजन के आठ जिलों में रामपुर जनपद का पहले पायदान पर आना खुशी की बात है। रामपुर रीजन में दूसरे स्थान पर रहा था, रामपुर में शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की की है। अभी और प्रयास किए जाने की जरूरत है ताकि भविष्य में और अच्छा रिजल्ट हो सकता है।-नीरज तिवारी, सिटी-कोआर्डिनेटर सीबीएसई
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : किसके सिर सजेगा ताज, किसका टूटेगा अरमान, फैसला आज
