लखनऊ: फटकार से भी रिवर फ्रंट में सुधार नहीं, औद्यानिकीकरण में खामियां, फर्म को ब्लैक लिस्ट की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ/अमृत विचार। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की फटकार के बाद भी गोमती रिवर फ्रंट के औद्यानिकीकरण कार्यों में सुधार नहीं हुआ। उनके निर्देश पर निरीक्षण करने पहुंचे अपर सचिव को गंदगी व पौधों की सिंचाई में खामियां मिली। जिस पर संबंधित फर्म का टेंडर निरस्त कर ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी दी है।

9 मई को उपाध्यक्ष ने प्राधिकरण में जनेश्वर मिश्र पार्क व गोमती रिवर फ्रंट के औद्यानिकीकरण कार्यों की समीक्षा की थी। दोनों जगह लगे पौधों की सिंचाई न करने की बात सामने आई थी। जिस संबंधित अधिकारी व ठेकेदारों काे फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए थे। साथ ही उच्च अधिकारियों को हर सप्ताह निरीक्षण कर हकीकत देखने को कहा था।

इसी क्रम में शुक्रवार अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा जोनल अधिकारी प्रिया सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अफसरों ने डालीगंज तक नौ साइट पर चल रहे कार्य देखे। निरीक्षण में कुछ जगह गंदगी मिली तो कुछ जगह पौधों की निराई-गुड़ाई, घास की कटाई और सिंचाई में खामियां पाईं। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी व ठेकेदार को चेतावनी दी कि 20 मई को उपाध्यक्ष निरीक्षण करेंगे। किसी तरह की कमी मिली तो कार्यदायी संस्था का टेंडर निरस्त कर तीन वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट करेंगे।

यह भी पढ़ें:-नगर निकाय चुनाव: शहर की सरकार के सिरमौर का फैसला कल, मतगणना का डीएम ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार