निकाय चुनाव रिजल्ट: शाहजहांपुर में दोपहर डेढ़ बजे तक देखें कौन आगे-कौन पीछे
भाजपा की अर्चना वर्मा का पहली महापौर बनना तय, 12वें राउंड में 35,389 वोटों से आगे
शाहजहांपुर, अमृत विचार। नगर निगम में पहली बार हुए महापौर के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने 35,389 वोटों से बढ़त बना ली है। 12वें राउंड तक अर्चना वर्मा को 65,694 वोट मिले हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी निकहत इकबाल को 30,305 वोट हासिल हुए हैं।
जिले में पांच जगहों पर मतगणना हो रही है। नगर निगम और कांट नगर पंचायत की मतगणना जीएफ कॉलेज में हो रही है। शाहजहांपुर पहली बार हुए मेयर पद के चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। 10वें राउंड की गिनती में भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा को बड़ी बढ़त मिल गई है। मेयर पद पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा के बीच माना जा रहा था, लेकिन वोट खुले तो कांग्रेस प्रत्याशी लगातार दूसरे नंबर पर हैं। भाजपा से अर्चना वर्मा और सपा से माला राठौर ने चुनाव लड़ा है। कांग्रेस से निकहत इकबाल और बसपा की शगुफ्ता अंजुम चुनाव मैदान में हैं। नगर निगम क्षेत्र में 60 वार्ड के पार्षद पदों के लिए 404 प्रत्याशी हैं। मतगणना से कुल 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
नगर पालिका व नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के ये प्रत्याशी आगे
नगर पालिका तिलहर में सपा प्रत्याशी हाजरा बेगम, नगर पालिका जलालाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी मनेंद्र बाबू गुप्ता, नगर पालिका पुवायां में भाजपा प्रत्याशी संजय गुप्ता, नगर पंचायत कलान में भाजपा प्रत्याशी हरीनारायण गुप्ता, नगर पंचायत अल्हागंज में निर्दलीय प्रत्याशी राखी वर्मा, नगर पंचायत कटरा में भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता, नगर पंचायत खुदागंज में भाजपा प्रत्याशी, नगर पंचायत निगोही में निर्दलीय सपा समर्थित प्रत्याशी मनोज वर्मा, नगर पंचायत बंडा में भाजपा और नगर पंचायत खुटार में निर्दलीय प्रत्याशी मैना देवी आगे चल रही हैं।
शाहजहांपुर नगर निगम में 10वें चक्र के परिणाम
प्रत्याशी - पार्टी - प्राप्त मत
1.अर्चना वर्मा - भाजपा - 65,694
2.निकहत इकबाल - कांग्रेस - 30,305
3. माला राठौर - सपा - 14,835
4. शगुफ्ता अंजुम - बसपा - 3,770
5. सुमन वर्मा आप प्रत्याशी- 2,215 मत मिले
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी आगे, कांग्रेस दूसरे नंबर पर
