CISCE बोर्ड कक्षा 10 और 12वीं का परिणाम कल करेगा घोषित 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे 14 मई को घोषित करेगा। बोर्ड सचिव गेरी अराथून ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

अराथून ने कहा, ‘‘परिणाम 14 मई को अपराह्न तीन बजे घोषित किए जाएंगे।’’ सीआईएससीई ने फरवरी/मार्च में कक्षा 10वीं (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं (आईएससी) की परीक्षा आयोजित की थी। 

यह भी पढ़ें- बंगाल पुलिस बल में रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाए: ममता बनर्जी

संबंधित समाचार