बरेली: 17 ट्रेनें निरस्त होने से यात्री हुए परेशान, आज 26 ट्रेनें रहेंगी कैंसिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बंथरा में 5 घंटे का ब्लॉक लेकर किया जाएगा कार्य

बरेली, अमृत विचार। बंथरा में अतिरिक्त लूप लाइन के निर्माण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग काम किए जा रहे हैं। इसके चलते शनिवार को 17 ट्रेनें निरस्त रहीं और रेल यात्रियों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ी। सुबह करीब 11 बजे से डाउन लाइन पर दोपहर तक ब्लॉक लिया गया। शुक्रवार को भी राज्यरानी, बरेली प्रयागराज, आदि ट्रेनें निरस्त रहीं। रविवार से ट्रेनों के निरस्त होने की संख्या बढ़ जाएगी। एक ही दिन में अप डाउन की कुल 26 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।

यह ट्रेनें रविवार को जंक्शन और अपने ओरजिनेटिंग स्टेशनों से निरस्त रहेंगी। यात्रियों को दिक्कत अगले दो दिन में और बढ़ेगी, क्योंकि शनिवार से शुरू हुआ नॉन इंटर लॉकिंग का मुख्य कार्य 15 मई तक चलेगा। जिसके चलते 5-5 घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे पहले ट्रेनें निरस्त कर चुका है। शनिवार को 14235 बनारस-बरेली, 14307 प्रयागराज-बरेली, 04379 रोजा-बरेली पैसेंजर, 14236 बरेली-बनारस,

14308 बरेली-प्रयागराज, 04380 बरेली-रोजा पैसेंजर, 15011 लखनऊ-चंडीगढ़, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 15119 जनता एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 13257 जनसाधारण एक्सप्रेस, 14617 जनसेवा एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस, 14618 जनसेवा एक्सप्रेस, 12204 सहरसा गरीबरथ समेत 17 ट्रेनें निरस्त रहीं। काफी संख्या में ट्रेनें डायवर्ट, रिशेड्यूल और रेग्यूलेट होने से यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ा। दूसरी तरफ टनकपुर शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस डायवर्ट होने के कारण बरेली जंक्शन नहीं पहुंची। जिससे भी यात्री परेशान हुए।

ये भी पढ़ें - बरेली: गले का बने हार, मतदान केंद्रों के बाहर फूलों की बहार

संबंधित समाचार