बरेली: निरक्षर पार्षद संभालेंगे 10 वार्डों की कमान

Amrit Vichar Network
Published By Om Parkash chaubey
On

इनमें सबसे ज्यादा पांच भाजपा के, एक समाजवादी पार्टी और दो दूसरे दलों के, स्नातक और परास्नातक कर चुके पार्षदों की संख्या भी भाजपा में ज्यादा

महिपाल गंगवार, बरेली, अमृत विचार : दस वार्डों में पूरी तरह निरक्षर पार्षदों को मतदाताओं ने चुना है। इनमें सर्वाधिक पांच निरक्षर पार्षद भाजपा के हैं। इसके अलावा एक सिर्फ पांचवीं पास भी है। सपा के टिकट पर जीते एक पार्षद निरक्षर हैं और दो पांचवीं पास। कांग्रेस के भी दो पार्षद सिर्फ पांचवीं तक पढ़े हैं। हालांकि स्नातक और परास्नातक तक शिक्षित पार्षदों की भी सबसे ज्यादा संख्या भाजपा में है।

भाजपा के 17 पार्षद स्नातक और आठ पार्षदों ने परास्नातक तक पढ़ाई की है। तीन निर्दलीय पार्षद भी परास्नातक हैं। स्नातक तक पढ़ाई करने वाले दो पार्षद सपा और एक निर्दलीय हैं। आठवीं पास 12 पार्षदों में से पांच भाजपा से हैं। सपा से जीते पांच पार्षद भी आठवीं से ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। दो-तीन निर्दलीय भी महज आठवीं तक पढ़े हैं।

बसपा और सपा के चार पार्षद भी महज पांचवीं तक पढ़ें हैं। इंटर पास पार्षदों में भी सबसे ज्यादा भाजपा के हैं। भाजपा के 10 पार्षद इंटर पास हैं, सपा के चार पार्षदों ने इंटर तक पढ़ाई की है। एक निर्दलीय पार्षद भी इंटर पास है। हाईस्कूल पास पार्षदों में भी भाजपा की स्थिति ठीक है। आठ में पांच पार्षद हाईस्कूल तक पढ़े हैं। जबकि दो निर्दलीय और एक सपा का पार्षद भी हाईस्कूल पास है।

निरक्षर पार्षदों में महिलाओं की संख्या ज्यादा: निकाय चुनाव में जो 10 निरक्षर पार्षद चुने गए हैं, इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। दरअसल, ये सभी आरक्षित वार्डों से जीती हैं लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका काम उनके पति ही संभालेंगे। वार्ड 33

बनखंडीनाथ से कमलेश राठौर, वार्ड 33 कांकरटोला से आबिदा बेगम, वार्ड 42 से चंद्रप्रकाश, वार्ड 36 से सुदामा देवी, वार्ड 27 से मीरा देवी, वार्ड 38 से हर्ष कुमारी, वार्ड 40 सरिता रानी, वार्ड 28 से मैहसर खान, वार्ड 70 से मोहम्मद सलमान और वार्ड 79 से फरीकन बेगम निरक्षर हैं।

नवनिर्वाचित पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता

शिक्षा             पार्षदों की संख्या

परास्नातक             11

स्नातक                         20

इंटरमीडिएट             13

हाईस्कूल             08

आठवीं                         12

पांचवीं                         05

निरक्षर                         10

ये भी पढ़ें - बरेली: गले का बने हार, मतदान केंद्रों के बाहर फूलों की बहार

संबंधित समाचार