आतंकी संगठन जीएनएलए नागालैंड और म्यांमार में फिर से हो रहा है संगठित
शिलांग। मेघालय स्थित आतंकवादी संगठन गारो नेशनल लिबरेशन आर्मी (जीएनएलए) फिर से संगठित हो रहा है और 500 से अधिक युवाओं को भर्ती कर नागालैंड और म्यांमार में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। एक लीक हुई खुफिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक जीएनएलए जो कई वर्षो से निष्क्रिय था फिर से संगठित हो रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीएनएलए युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने के लिए जैदी, नोंगल, छलांग और अन्य जगहों पर बैठकें कर रहा है और जीएनएलए से जुड़े कुछ बड़े लोग और प्रमुख व्यवसायी आतंकी संगठन को फिर से संगठित होने में मदद कर रहे हैं। रिपोर्ट में वेस्ट गारो हिल्स जिले की जिला पुलिस को अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है।
ये भी पढ़ें- हिमाचल सरकार नशा मुक्ति और पुनर्वास नीति करेगी तैयार: मुख्यमंत्री सुक्खू
