गोरखपुर पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, लगाया जनता दरबार
गोरखपुर, अमृत विचार। यूपी निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। जिसमें उन्होंने आम जनता की परेशानियां सुनीं और उनपर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर परिसर का अवलोकन किया और गोशाला में गायों को चारा भी खिलाया।
ये भी पढ़ें -BJP की निकाय चुनावों में जीत पर मायावती ने किया वार, Tweet कर लिखा सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग से मिली विजय
