फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से लीक हुआ सलमान-कैटरीना का रोमांटिक वीडियो, एक दूसरे में गुम नजर आए दोनों
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ का रोमांटिक वीडियो उनकी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' के सेट से लीक हो गया है। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। 'टाइगर 3' से वीडिया लीक में कैटरीना कैफ और सलमान खान रोमांस करते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/reel/CsI9ht8upQu/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
वीडियो में कैटरीना कैफ व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस में सलमान खान के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान सलमान खान ने ग्रे कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वीडियो में पहले तो कैटरीना कैफ नजर आती हैं। उनके बगल में खड़े सलमान खान कुछ कर रहे हैं। सलमान खान के हाथों में एक टोकरी दिखाई दे रही है। दोनों के बीच की कैमिस्ट्री कमाल की लग रही थी।
TIGER 3 walking Ground on location #SalmanKhan𓃵 on location of #Tiger3 in Cappadocia #Turkey , #Russia And #India pic.twitter.com/Qo2Qid8nGZ
— 𝐊𝐀𝐁𝐈𝐑 ♛ (@ISalman_Rules) May 11, 2023
'फिल्म 'टाइगर 3' को मनीष शर्मा निर्देशित कर रहे हैं। टाइगर 3 में सलमान खान,कैटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी फिल्म की अहम भूमिका होगी।यह फिल्म इसी साल दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें : VIDEO : Ritesh Pandey का गाना 'बांसुरिया' रिलीज, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बोले- यह मेरे दिल में है
