VIDEO : Ritesh Pandey का गाना 'बांसुरिया' रिलीज, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार बोले- यह मेरे दिल में है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना 'बांसुरिया' रिलीज हो गया है। 'बांसुरिया' गाना को सारेगामा हम भोजपुरी ने अपने यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है। इस गाने को रितेश पांडेय ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में संजना मिश्रा की खूबसूरत केमिस्ट्री रितेश के साथ लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है। गाना बांसुरिया के रिलीज के बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि रितेश पांडेय का एक और धमाकेदार गाना दर्शकों के समक्ष है। यह गाना सबों को झूमने पर मजबूर कर देगा। 

इस गाने का म्यूजिक वीडियो डिस्को लाइट में शूट किया गया है, जो बेहद आकर्षक लग रहा है। हर बार की तरह इस बार भी हमने अपने ऑडियंस के लिए एक अच्छा कांटेक्ट तैयार किया है। वहीं रितेश पांडेय ने अपने इस गाने के लिए फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स से आशीर्वाद और प्यार मांगा है। उन्होंने कहा है कि बांसुरिया मेरे सभी गानों से अलग है और यह मेरे दिल में है। इस गाने की मेकिंग का ट्रीटमेंट बॉलीवुड लेवल का है। मैं शुक्रगुजार हूं सारेगामा हम भोजपुरी का, जिनका प्रयास भोजपुरी को ऊंचाइयों तक ले जाने का है और इसके अंतर्गत वे सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को एक शानदार मंच दे रहे हैं।

 गौरतलब है कि रितेश पांडेय और प्रियंका सिंह के गाना बांसुरिया का लिरिक्स प्रिंस सान दुबे ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है। कोरियोग्राफर प्रेम शर्मा और विक्रम पासवान हैं। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है। डीओपी महेश वेंकट हैं। 

ये भी पढ़ें :  Parineeti Raghav Engagement Photos : एक-दूजे की बाहों में खोए नजर आए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

संबंधित समाचार