Haridwar News : बदमाशों व पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक गौ तस्कर गिरफ्तार, एक सिपाही को लगी गोली, इलाज जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरिद्वार, अमृत विचार। पुलिस और गो तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस का जवान घायल हो गया जबकि पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। पुलिस ने भागे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है।

थाना बहादराबाद क्षेत्र के अंतर्गत गौकशी की सूचना मिली जिसके बाद मौके पर रवाना हुई पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश व एक पुलिस कर्मी, रुड़की एसओजी के सिपाही नितिन को भी गोली लगी है। घायलों को इलाज के लिए तत्काल रुड़की अस्पताल भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी गई है। 

यह भी पढ़ें- Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं ने उठाया जमकर लुफ्त, कई इलाकों में येलो अलर्ट जारी 

संबंधित समाचार