अयोध्या: महिलाओं ने अपने-अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, जानें वजह
अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली और कैंट थाना क्षेत्र में महिलाओं ने अपने-अपने पति के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नाका चुंगी निवासी किरन का कहना है कि उसने एक माह पूर्व रामनगर सरस्वती स्कूल के निकट रहने वाले राहुल से प्रेम विवाह किया था। ससुराल आने के बाद से ही पति उसके साथ जोर-जबरदस्ती और गाली-गलौच करता है तथा मारता-पीटता है।
पुलिस में शिकायत करने पर उसको तथा मायकेवालों को जान से मार देने की धमकी दे रहा है। वहीं कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज स्थित सरयू नहर कालोनी फील्ड हॉस्टल निवासी रुचि यादव का कहना है कि उनका पति राकेश कुमार यादव दूसरी औरत से शादी करने के फ़िराक में है।
इसी को लेकर वह आये दिन उसको तथा बच्चों को मारता-पीटता और प्रताड़ित करता है तथा मायके कौशलपुरी खोजनपुर से रुपया लेता रहता है। मायके से सोने की चेन न लाने पर बेल्ट और डंडे से मारापीटा। महिलाओं की शिकायत पर नगर कोतवाली और कैंट थाना पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: शिष्या से दूसरी शादी करने वाले गुरुजी ने पहली पत्नी और बेटे को घर से भगाया
